खरमास समाप्त, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, यहां देखें 2025 के विवाह मुहूर्त

हिंदू धर्म में सगाई, शादी, विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार, नए घर में प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य पंचांग में ग्रहों, नक्षत्रों की दशा, दिशा और गति की गणना के आधार पर मुहूर्त निकालकर किए जाते हैं। मुंडन, जनेऊ संस्कार और कान छेदन ये सभी कार्य एक माह (खरमास) के लिए बंद रहते हैं। मकर संक्रांति के बाद इसे पुनः प्रारंभ किया जाता है। इसी तरह गृह निर्माण कार्य की शुरूआत भी की जाती है। नए घर में गृह प्रवेश करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद 16 जनवरी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। सहालग शुरू होते ही शहनाइयों की धुन सुनाई देगी। इसके बाद जून तक शादी के मुहूर्त हैं। जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। इस साल 76 दिन सात फेरे लेने का मौका मिलेगा। इस साल विवाह के लगभग 76 शुभ मुहूर्त हैं। बताया कि सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु, दोनों का ही शुभ स्थिति में होना बेहद जरूरी होता है।

विवाह मुहूर्त 2025-

जनवरी : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27

फरवरी : 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25

मार्च : 1, 2, 6, 7, 12

अप्रैल : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30

मई : 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28

जून : 2, 4, 5, 7, 8

नवंबर : 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30

दिसंबर : 4, 5, 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *